मंगलवार, 9 जून 2020

भाजपा-कांग्रेस मिलकर घिनौनी राजनीति कर रही है: मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जनता कोरोना महामारी से परेशान है और भाजपा-कांग्रेस घिनौनी राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सोचना चाहिए। 



मायावती ने ट्वीट कर कहा- ''यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कोरोना महामारी के चलते जब देश की जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है, तब भी खासकर भाजपा और कांग्रेस इसकी आड़ में घिनौनी राजनीति कर रहीं हैं। अब चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर भी इनमें आरोप-प्रत्यारोप जारी है, जो देशहित में उचित नहीं है।"


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...