गुरुवार, 11 जून 2020

50 करोड़ की नकली करंसी: सेना के जवान समेत 6 गिरफ्तार

पुणे. क्राइम ब्रांच ने बुधवार को करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य की नकली नोट जब्त किए। इनमें भारत और अमेरिका समेत कई देशों की करंसी शामिल है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर पर ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ छपा है। इस मामले में सेना के एक जवान समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच को शक है कि ये नोट ठगी के इरादे से छापे गए थे। फिलहाल, हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों में सेना का जवान भी है, इसलिए आर्मी इंटेलिजेंस भी पड़ताल में जुटी है।


पुणे के डीसीपी क्राइम ब्रांच बच्चन सिंह ने कहा, ‘‘दो दिन पहले हमें मिलिट्री इंटेलिजेंस से नकली करंसी गैंग के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हमने 6 लोगों को शहर के विमाननगर इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। सेना का जवान इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड है।’’


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...