उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार को पार कर गया। अब यहां इस बीमारी के 6017 मरीज हैं। पिछले 5 दिन में 1000 से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। 19 मई तक 4926 मामले थे। अचानक यह बढ़ोतरी प्रवासी मजदूरों की वजह से हुई है। शनिवार तक राज्य में 1423 प्रवासी संक्रमित पाए गए।
बीते 24 घंटे में 288 नए केस सामने आए। फिरोजाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में एक-एक मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 155 हो गया। अब तक 3406 मरीज ठीक भी हैं। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी जौनपुर में सबसे ज्यादा 32 कोरोना संक्रमित मिले। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी ऑफिसों में अब उपस्थिति 33% से बढ़ाकर 50% करने का आदेश जारी किया है।
रविवार, 24 मई 2020
यूपी: संक्रमितों की संख्या 6000 के पार, इनमें 1423 प्रवासी मजदूर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें