भोपाल। गुरुवार को एक दूध वाले को सड़क पर थूकना महंगा पड़ गया। दूध वाले का कसूर यह था कि संक्रमण के इस दौर में उसने यह करतूत की और फिर निगम के अमले से बहस की। निगम अधिकारी ने भी उस पर थूकने के मामले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत 2500 रुपए वसूले और फिर उसी से गंदगी को साफ भी कराया। दरअसल, कुछ लोगों की ऐसी मनमानी पूरे इलाके के लिए संक्रमण का खतरा बन सकती है। इसी करण सख्ती की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें