मगरौनी कस्बे में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर गांजे के पौधे जब्त किए हैं। गेंदा फूल के पौधों की आड़ में गांजे के पौधे उगाए थे।पुलिस ने आरोपी फार्म हाउस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चाैकी प्रभारी पुनीत बाजपेयी ने बताया कि हरी सिंह (56) पुत्र पजन सिंह कुशवाह निवासी ठाकुरबाबा ताल के पास मगरौनी अपने खेत पर घर बनाकर रहता है। घर के पीछे दीवार की ओट में गेंदे के फूलों की खेती के संग गांजे के पौधे भी उगा लिए थे। मौके से 20 गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका 3.840 किग्रा वजन है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें