शुक्रवार, 22 मई 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ने की धमकी

यूपी 112 के व्हाटसएप नम्बर पर गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बम से हमला करने की धमकी दी गई। यह धमकी मैसेज करके दी गई थी। कन्ट्रोल रूम से तुरन्त इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। हड़कम्प की स्थिति के बीच ही पुलिस ने धमकी देने वाले के नम्बर पर पड़ताल शुरू कर दी गई। इस सम्बन्ध में गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।


वही देश के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाने ही मोदी सरकार से कहा है साथ ही चेतावनी दी है इस तरह का कोई भी हमले का परिणाम अत्यंत ही घातक होगा और ऐसी हिमाकत किसी को भी नहीं करनी चाहिए।  


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES