भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने वेदर बुलेटिन में पहली बार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के इलाकों को शामिल किया। आईएमडी के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने गुरुवार को बताया कि मौसम विभाग ने गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के लिए भी मौसम की भविष्यवाणियां करना शुरू कर दिया है। आईएमडी का यह कदम भारत के इस स्टैंड के मद्देनजर अहम है कि पीओके भारत का हिस्सा है। यह कदम तब उठाया गया है, जब पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने गिलगित और बाल्टिस्तान में इसी हफ्ते चुनाव की घोषणा की है। भारत सरकार ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जाहिर किया है। मौसम विभाग की इस घोषणा का मतलब निकला जा सकता है कि जल्द ही कुछ अहम् होने जा रहा है और जल्दी ही ये इलाके भारत में शामिल हो सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें