दुनिया में अब तक 53 लाख 26 हजार 230 लोग संक्रमित हैं। 21 लाख 74 हजार 503 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 40 हजार 383 हो गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुख्य सलाहकार डोमिनिक कुमिंग पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगा है। उनमें और उनकी पत्नी में कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद वे लॉकडाउन के दौरान खुद को आइसोलेट करने लंदन से अपने माता-पिता के घर डरहम गए थे। मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने जॉनसन से जवाब मांगा है। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा- सरकार के निर्देश बहुत स्पष्ट थे। घर पर रहें और कोई गैर-जरूरी यात्रा न करें। स्कॉटिश नेशनल पार्टी और लेबर पार्टी ने उन्हें बर्खास्त किए जाने या उनके इस्तीफे की मांग की है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें