दुनिया में अब तक 52 लाख 9 हजार 860 लोग संक्रमित हैं। 20 लाख 92 हजार 757 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार 878 हो गया। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को विदेशी क्रूज के अपने जलक्षेत्र में प्रवेश पर रोक 17 सितंबर तक बढ़ा दी। 17 मार्च को सिडनी में रूबी प्रिंसेज क्रूज से संक्रमण फैला था। इसके बाद100 से ज्यादा यात्रियों को लाने वाले किसी भी जहाज के ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सीमा में आने पर रोक लगा दी गई थी। ये 31 मई को खत्म हो रही थी। लेकिन, इसके पहले ही इसे 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वो इंसानों पर दूसरे चरण का ट्रायल जल्द शुरू करेगी। यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को बताया कि इस ट्रायल में 10 हजार 260 लोगों को शामिल किया जाएगा। 1 हजार से ज्यादा इम्युनाइजेशन के साथ यूनिवर्सिटी पहले चरण का ट्रायल पूरा कर चुकी है।
शुक्रवार, 22 मई 2020
कोरोना: दुनिया में अब तक 51.98 लाख संक्रमित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें