शुक्रवार, 8 मई 2020

कोरोना: देश में अब तक 56 हजार 463 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार 463 हो गई है। शुक्रवार को आंध्रप्रदेश में 87, राजस्थान और ओडिशा में 26-26 जबकि बिहार में 6 मरीज मिले हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े। यह कुल संक्रमितों का 38% है। इस दौरान 6827 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को देशभर में संक्रमण के 3344 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...