शनिवार, 23 मई 2020

कोरोना: देश में 1 लाख 26 हजार 306 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 26 हजार 306 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 591, कर्नाटक 195, राजस्थान में 163, बिहार 97, ओडिशा 80, असम 60 और आंध्रप्रदेश 47 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 279 मरीज और बढ़े हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं यह जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES