स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक शव वाहन चालक ने जिम्स के एक डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी से लिखित शिकायत की है। चालक रितेश उपाध्याय का कहना है कि कंट्रोल रूम में शव ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद वह जिम्स पहुंचा वहां डॉक्टर ने चालक को शव ले जाने को कहा और साथ ही एक लड़के को वापस अस्पताल छोड़ने को कहा। इस पर रितेश ने डॉक्टर को सीएमओ से परमिशन लेने की बात कही। इस पर डॉक्टर भड़क गए। रितेश ने बताया कि डॉक्टर ने उससे अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने सीएमओ से लिखित शिकायत कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें