सोमवार, 25 मई 2020

हवाई यात्रा: ई-टिकट को ही ई-पास माना जाएगा

ट्रेन और हवाई जहाज से आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास की जरूरत नहीं होगी। उनके ई-टिकट को ही ई-पास के रूप में मान्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि केंद्र ने 25 मई से हवाई यातायात और 1 जून से ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। लोगों को मात्र ई-टिकट से यात्रा की अनुमति है, जिसमें आवेदक की सारी जानकारी दर्ज होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...