ब्रिटेन में 24 घंटे में 210 लोगों की मौत हुई है और 3877 संक्रमित हुए हैं। देश में अब तक 32 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका और स्पेन के बाद ब्रिटेन तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। यहां सरकार ने 1 जून से सभी खेल शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस दौरान दर्शक मौजूद नहीं रह सकेंगे। इन सभी खेलों का लाइव टेलिकास्ट किया जा सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें