देश में मरीज दोगुने होने की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पहले 12 दिन में मरीज दोगुने हो रहे थे। अब पिछले तीन दिन में यह दर 13.9 दिन रह गई है। बावजूद इसके आज भारत में कोरोना मरीजों की संख्या चीन के बराबर हो जाएगी। इतना ही नहीं दुनिया में भारत 11वां सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा।
चीन में 40 दिन से 10 से कम नए मरीज मिल रहे। भारत में रोज 3 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। भारत शुक्रवार को चीन को पीछे छोड़ अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, ईरान के बाद 11वां सबसे प्रभावित देश बन जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें