सोमवार, 25 मई 2020

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के चलते मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी इसकी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे में स्थित एक क्रिकेट एकेडमी में गए हुए थे। मैच होता देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और खुद भी खेलने लगे। इस पर लोगों ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दी। उनकी आलोचना की जा रही है। 



जानकारी के मुताबिक, मनोज तिवारी सोनीपत के गांव शेखपुरा में यूनिक क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे थे। वहां पर वे स्टेडियम मालिक के बुलावे पर पहुंचे। मैदान में क्रिकेट हो रहा था तो मनोज तिवारी ने भी क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उन्हें भी एक टीम में शामिल किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...