बुधवार, 15 अप्रैल 2020

विदेश से हरियाणा और पंजाब में आए 7 हजार लोगों ने बताए गलत एड्रेस

पासपोर्ट अब रद्द किये जायेगे 


चंडीगढ़ . कोरोना के दौर में विदेश से लौटे हजारों लोगों ने सही जानकारी नहीं दी। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन में किसी ने अपने आधार कार्ड का नंबर गलत बताया तो किसी ने अपने पासपोर्ट का नंबर गलत बता दिया, इससे पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों को तलाशने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा व पंजाब के ऐसे करीब 7000 लोगों की डिटेल खंगाली जा चुकी है, जो गलत जानकारी दे रहे हैं। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ में इनका रिकॉर्ड दोनों प्रदेशों की पुलिस ने चेक किया है, जिसमें चौकाने वाली बात सामने आई है। अब इन लोगों पर एफआईआर होगी। साथ ही इनके पासपोर्ट भी रद्द किए जाएंगे। रोज दो दर्जन से अधिक ऐसे मामलों की जांच करने के लिए पुलिस पासपोर्ट ऑफिस पहुंच रही है, पूरी जानकारी ऑफिस की ओर से मुहैया कराई जा रही है। खास बात यह है कि इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, भले ही इनकी संख्या कम है।



 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES