शनिवार, 18 अप्रैल 2020

वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले 4 हिरासत में

वाराणसी: शहर में शुक्रवार शाम को कैंट सीओ मुश्ताक अहमद ने पिज्जा रेस्तरां में छापा मारकर 4 लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि यहां शटर बंद करके फूड की ऑनलाइन डिलीवरी की तैयारी की जा रही थी। रिकाॅर्ड में भी होम डिलीवरी करना पाया गया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में फूड की ऑनलॉइन होम डिलिवरी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कुछ दिनों के लिए स्विगी को होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी, जो एक-दो दिन ही चला था। इसे बाद में बंद करा दिया गया था। दूसरी ओर वाराणसी में सुबह बिना वजह सड़क पर उतरने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और कई लोगों को वापस भेजा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES