बुधवार, 15 अप्रैल 2020

राज्य में 5210 सैंपल में से 3681 की रिपोर्ट आई निगेटिव

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 5219 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे हैं। इनमें से 3681 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि कुल 186 पॉजिटिव मिले हैं। अभी 1344 रिपोर्ट का इंतजार है। अभी भी 143 कोरोना के एक्टिव मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 41 को छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को सिरसा में सिविल अस्पताल से 6 और 8 साल के भाई-बहन को डिस्चार्ज कर दिया गया।सबसे पहले उनकी मां पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद जब बच्चों का टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES