रविवार, 19 अप्रैल 2020

राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई

लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे पर चिंता जताई। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें वायरस का कोई लक्षण दिखाई नहींं देता। यह स्थिति चिंताजनक है। इसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उस समय जो भी परिस्थितियां होंगी, उसके हिसाब से फैसला लिया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार लॉकडाउन फेज -2 में 20 अप्रैल (सोमवार) से कई सेवाओं में छूट है। कई राज्य केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक, कई गतिविधियां शुरू कर भी रहे हैं। लेकिन देश की राजधानी में होते नहीं दिखता। 


उन्होंने कहा कि इससे न दहशत में आने और न घबराने की जरूरत है। हमें कोरोना से मिलकर मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 736 नहीं जांच की गईं और इनमें से 186 पॉजिटिव मिले जो कुल का 25% है। यह संख्या बहुत ज्यादा है। इसके साथ राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई। वहीं, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...