दिल्ली के दक्षिण दिल्ली, शहादरा, दक्षिण पूर्वी, पश्चिम, उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली जिले रेड जोन हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 17 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1 हजार 578 हो गई है। अभी तक दिल्ली में 32 संक्रमितों की मौत हुई। ऐसे में सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी है। दक्षिण दिल्ली में एक पिज्जा डिलेवरी बॉय पॉजिटिव मिला। जिसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 72 परिवारों को क्वारैंटाइन करने का फैसला किया गया है। उसके साथ काम करने वाले 16 कर्मचारियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें