सोमवार, 13 अप्रैल 2020

पाकिस्तान : अब 5 हजार से ज्यादा संक्रमित

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात यहां कुल पांच हजार 232 मामले सामने आए। 91 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर दुनिया के बड़े नेताओं से मदद मांगी। उन्होंने कहा, “मुश्किल दौर में हमें कर्ज से राहत मिलनी चाहिए। कोरोना सिर्फ महामारी नहीं है। लॉकडाउन की वजह से मुल्क पर बेतहाशा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पाकिस्तान असमंजस में है। एक तरफ हमें लोगों को कोरोना से बचाना है। वहीं, दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से लोगों के मरने का खतरा है।”  


कोई टिप्पणी नहीं:

Rakshabandhan wishes: FNI