नोएडा में कोरोना के सबसे अधिक 16 पॉजिटिव केस सोमवार को सामने आए। जिसके बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 80 हो गई है। इसमें सबसे अधिक 9 केस सेक्टर 5 और आठ की झुग्गी बस्ती से जुड़े हैं। जिनमें हुए कोरोना का कारण सीज फायर कंपनी को बताया गया है। यह सीज फायर कंपनी अभी तक जिले में 53 लोगों के कोरोनाा पॉजिटिव होने का कारण बन चुकी है।
सोमवार देर रात में जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 16 नए केस जो सामने आये है उनमें दो केस ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव से जुड़े हैं और इनका जमात कनेक्शन है, यह जमाती बताये गए हैं। इसके अलावा तीन केस फोर्टिस की डायलिसिस यूनिट से जुड़े हैं। एक केस ग्रेटर नोएडा के ईटा 1 के डी ब्लाक का है, जबकि एक केस हेल्थकेयर प्रोफेशनल से जुड़ा है। जांच में पॉजिटिव निकले यह सभी मरीज क्वारंटाइन में हैं और इनका इलाज चल रहा है। जबकि क्वारंटाइन मे रखे गये 9 मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिन्हें मंगलवार डिस्चार्ज किया जाएगा। इससे पहले अभी तक 13 मरीजों को सही कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब कोरोना से सही होने वाले मरीजों की संख्या भी 22 हो गई है।
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020
नोएडा में कोरोना के सबसे अधिक 16 पॉजिटिव केस सोमवार को सामने आए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें