मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

कोरोना: देश में अब तक 29 हजार 451 केस

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जमातियों ने देशभर में संक्रमण फैलाया, अब प्लाज्मा डोनेट करने की सिफारिश करके कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं। तब्लीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने की बजाय लाखों कोरोना योद्धाओं का अपमान कर रहे हैं। नकवी ने पहले भी जमातियों की वजह से फैले संक्रमण को तालिबानी जुर्म बताया था। उन्होंने इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, राजस्थान में 77 समेत 1561 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...