शनिवार, 18 अप्रैल 2020

झुंझुनू में 500 और 200 रु के नोट से कोरोना फैलने की अफवाह

जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी 53 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें भरतपुर में 27, नागौर में 11, कोटा में 5, जयपुर में 3, जोधपुर और अजमेर में 2-2 संक्रमित मिले। इसके अलावा, बांसवाड़ा, जैसलमेर में एक-एक मरीज मिला। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1282 पर पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से शुक्रवार देर रात जयपुर में दो लोगों की मौत हो गई।


झुंझुनू में सड़क पर 500, 200 और 10 रुपए के नोट मिलने से शहर में तनाव फैल गया। तीन दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ। अफवाह रही कि ऐसा कोरोना फैलाने के लिए किया गया। इससे लोग परेशान हुए। पुलिस को शिकायत भी की गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इन नोटों को जब्त किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से इस मामले की जांच कर रही है। झुंझुनू में संक्रमण के अब तक 36 केस सामने आ चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES