शनिवार, 18 अप्रैल 2020

जमातियों की जानकारी देने पर जौनपुर डीएम देंगे इनाम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश के 936 संक्रमितों में 570 तब्लीगी जमाती हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने ऐलान किया है, जो भी छिपे हुए जमातियों की जानकारी देगा, उसे 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, अंबेडकरनगर में एक युवक की मौत हो गई। परिजन का आरोप है, पुलिस की पिटाई से उसकी जान गई है। इधर, सरकार ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश के 24 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच होगी। यहां वायरोलॉजी लैब खोली जाएंगी। इसके अलावा जिन मंडलों में अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां भी लैब स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। बीते 23 मार्च को सैंपल की टेस्टिंग की संख्या सिर्फ 72 थी और अब यह प्रतिदिन तीन हजार हो गई है। सरकार की कोशिश है कि लैब बढ़ाई जाएं और पूल टेस्टिंग पर भी जोर दिया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...