बुधवार, 22 अप्रैल 2020

इंदौर में दो आईपीएस अधिकारी समेत 11 पुलिस कर्मी संक्रमित

देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर के एक आला अफसर ने बुधवार को बताया कि इस महामारी के खिलाफ जारी जंग में शामिल करीब 5,000 पुलिस कर्मियों में से 11 लोग इसके संक्रमण की जद में आ गये हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा, "जिले भर में अब तक दो आईपीएस अधिकारी समेत हमारे 11 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अस्पतालों में इनके इलाज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।" उन्होंने कहा, "कोविड-19 की तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारे बल का हौसला बुलंद है। पुलिस कर्मी पहली पंक्ति के योद्धा के तौर पर इस महामारी के खिलाफ संघर्ष में जुटे हैं।" 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...