गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

होम क्वारैंटाइन में गए मंत्री जितेंद्र आव्हाड अस्पताल में भर्ती

मुंबई. महाराष्ट्र में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 18 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। इसमें 10 मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, सोलापुर और जलगांव में एक-एक की जान गई। मृतकों में 14 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मृतको में 17 की उम्र 40 साल से अधिक है। इनमें से 12  को डायबिटीज, अस्थमा और बीपी जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अब तक संक्रमण से 269 लोगों की जान जा चुकी है।  वहीं, बुधवार को राज्य में संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5649 हो गई है। वहीं, 67 मरीज ठीक होकर वापस घर गए हैं। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 789 पहुंच गई है। इस बीच, राज्य के  गृह निर्माण और आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ठाणे के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके स्टाफ के 16 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही मंत्री होम क्वारैंटाइन थे। उधर, सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन वाले इलाकों में शामिल कर दिया है। मुंबई में अब तक 3451 और पुणे में 813 संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के भाटिया अस्पताल के स्टाफ के 6 और लोगों में संक्रमण मिला है। स्टाफ में संक्रमितों की संख्या अब 41 हो गई है। शहर के एक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जो कि स्वस्थ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...