शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

गुमला में 500 किमी पैदल चलकर आए 11 मजदूर क्वारैंटाइन

जमशेदपुर. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। संक्रमित जिलों में धनबाद भी शामिल हो गया। यहां कोरोना का पहला संक्रमित मरीज मिला। मरीज को कोविड-19 (सेंट्रल हॉस्पिटल, जगजीवन नगर) अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। राहत की बात यह है कि मरीज के परिजन में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, गुमला में बॉर्डर सील होने के बावजूद पटना से 11 मजदूर 500 किमी पैदल चलकर गुमला पहुंचे। प्रशासन को जानकारी मिलते ही सभी मजदूरों को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES