सोमवार, 13 अप्रैल 2020

दुनियाभर में 22 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  52 देशों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे 22 हजार 73 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। वे काम करने के दौरान संक्रमित हुए। स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) जैसे मास्क, गॉगल्स, ग्लव्स और गाउन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्हें काम करने के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराया जाना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES