मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

देश के पेट्रोलियम रिजर्व में 75 मिलियन बैरल जोड़ा जाएगा: ट्रम्प

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह देश के रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व में 75 मिलियन बैरल तेल जोड़ने की योजना बना रहे हैं क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण तेल की कीमतें लुढ़क गईं है। हम अपने राष्ट्रीय पेट्रोलियम भंडार को भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में तेल की कीमतें घट जाने के बाद उनका प्रशासन सऊदी अरब से तेल आयात को विराम देने की सोचेगा।


ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका दिन में पहले कीमतों में नकारात्मक हो जाने के बाद अमेरिका में सऊदी तेल लदान को ब्लॉक करेगा? उन्होंने कहा, हम इसे देखेंगे। पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट के मई वितरण के लिए वायदा लगभग 39 डॉलर ऊपर उठा पर फिर भी यह सिर्फ 1.76 डॉलर प्रति बैरल था। यह कांट्रैक्ट मंगलवार को समाप्त हो रहा है, जो निवेशकों को जोर दे रहा है कि उन्हें किसी भी कीमत पर अपना हिसाब कर लेना चाहिए। इस बीच जून की कीमतों में 22 डॉलर प्रति बैरल कुछ राहत देने जैसी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...