डेनमार्क में 15 अप्रैल से स्कूल खोलने की तैयारी है, लेकिन यहां अभी कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। 10 मई तक 10 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। सभी चर्च, सिनेमाघर और शॉपिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। अगस्त तक सभी त्योहार और बड़े समारोह बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा कि डेनमार्क की सीमाएं भी सील रहेंगी। 58 लाख की आबादी वाला डेनमार्क पहला यूरोपीय देश है, जिसने 13 मार्च को अपनी सीमाएं सील की थीं। यहां अब तक संक्रमण के 6,174 मामले आए हैं और 273 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें