बुधवार, 22 अप्रैल 2020

अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को खुफिया जानकारी में पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन सर्जरी के बाद गंभीर खतरे से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कार्डियोवस्कुलर की वजह से इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की सर्जरी की गई थी, मगर इसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई है।



काफी समय से बीमार चल रहे हैं किम जोंग


डेली एनके ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तानाशाह किम जोंग की तबीयत बीते कुछ महीनों में ज्यादा खराब हुई है। इसकी वजह है कि बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग, मोटापे की बीमारी और ज्यादा काम। सीएनएन के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के मीडिया में अब तक किम जोंग की तबीयत को लेकर अब तक कुछ भी प्रकाशित नहीं हुआ है। इसकी वजह है कि वहां मीडिया पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। यही वजह है कि यहां से सूचना का इतनी जल्दी आना मुश्किल है।


अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया


बताया जा रहा है कि किम जोंग उन को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 11 अप्रैल को देखा गया था। जिसमें उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कोरोना वायरस को लेकर सख्त जांच के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं, वह 14 अप्रैल को मिसाइल के परीक्षण के कार्यक्रम से भी नदारद थे। बता दें कि अपने पिता और दिवंगत नेता किम जोंग-इल की 2011 के आखिर में मृत्यु हो जाने के बाद किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सत्ता पर काबिज हुए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...