सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 4 हफ्ते में करीब 2.2 करोड़ अमेरिकी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। लेबर डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बताया कि और 52 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है। कोरोना संकट से पहले 1992 में 4 हफ्ते के दौरान करीब 27 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था। इधऱ, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने व्हाइट में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- डब्ल्यूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें