नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। उन्होंने मोदी के पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले का भी समर्थन किया। मोदी को पत्र लिखकर सोनिया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। इसी के साथ उन्होंने सरकार को कई सुझाव भी दिए। नौकरीपेशा लोगों को राहत देने के लिए ईएमआई पर 6 महीने तक रोक लगाने की मांग की है। बैंकों द्वारा ब्याज भी माफ करने का सुझाव दिया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें