लॉकडाउन के कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में वापस अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसे में तमाम तरह की अफवाहें और शक भी गांवों में फैल रहा है। शनिवार को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अपने घर लौटे एक युवक को ग्रामीणों ने कोरोना मरीज के शक में पीट डाला। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र के सिंघोली कल्लू की है। युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह संभल लौटा। आज सुबह ग्रमीणों को शक हुआ कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद लोगों ने उसे घर से निकालकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बेटे को पिटते देख उसे बचाने आए पिता को भी ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट डाला। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिता-पुत्र की पिटाई की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें