शनिवार, 28 मार्च 2020

पाकिस्तान में 1373 लोग संक्रमित

पाकिस्तान के कोर्ट ने 1200 से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। जरूरत से ज्यादा कैदियों वाले जेलों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 408 उन कैदियों को भी रिहा करने के लिए कहा है जो कम गंभीर मामले में सजा काट रहे हैं या फिर जिनका ट्रायल चल रहा है। सिंध हाईकोर्ट ने भी राज्य के विभिन्न जेलों में बंद 829 ऑन-ट्रायल कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की है कि कोई खतरनाक अपराधी इस प्रक्रिया में रिहा न हो। पाकिस्तान में 1373 लोग संक्रमित हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES