शनिवार, 28 मार्च 2020

घर वापसी के लिए बसों का इंतजाम होने की खबर सुन लोग उमड़े

कोरोनावायरस का असर रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है, लेकिन देश की राजधानी में रह रहे लोगों के सामने अब रोजी से ज्यादा रोटी का संकट है। इस वजह से शनिवार दोपहर को गाजियाबाद में यूपी गेट बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश लौटने वालों की भीड़ लग गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आई और उसने बसों का इंतजाम कर लोगों को रवाना करवाया। यह खबर मिलते ही शनिवार शाम तक दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल पर घर वापसी के इंतजाम होने की उम्मीद में हजारों की भीड़ जुट गई। बस टर्मिनल के बाहर लोग बसों के इंतजार में खड़े दिखे। पुलिस-प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी नजर आए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes