चीन में कोरोनावयारस का एपिसेंटर रहे वुहान शहर में यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है। जनवरी से ही शहर के 1.1 करोड़ लोग अपने घरों में नजरबंद थे। दो महीने से ज्यादा समय के आइसोलेशन के बाद शनिवार को शहर को आंशिक रूप से खोला गया। हालांकि, लोग शहर में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन यहां से बाहर नहीं जा सकते। हुबेई प्रांत में कई फैक्ट्रियां में फिर से काम शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में संक्रमण से ठीक हुए लोंगों के फिर से वायरस की चपेट में आने की खबर है। शहर के कई आइसोलेशन सेंटर के आंकड़ों के आधार पर अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद लगभग 5%-10% मरीजों में फिर से कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां शुक्रवार को संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें