गुरुवार, 26 मार्च 2020

भुवनेश्वर में पुलिस को फल और पानी देकर सैल्यूट किया

ओडिशा के लोगों ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन का समर्थन किया। लोगों ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लिया। राजधानी भुवनेश्वर में लॉकडाउन का पहला दिन पूरी तरह से सफल रहा। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा रहा। दुकानों पर ताले नजर आए। प्रशासन ने 21 दिनों के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रमुख सड़कों के बीचों-बीच बैरिकेडिंग कर दी है। इस दौरान सड़क पर दिखने वाले इक्का-दुक्का वाहनचालकों को पहचान पत्र देखने के बाद आगे रवाना किया जा रहा है। सड़कों पर एम्बुलेंस, डॉक्टर, पुलिस प्रशासन और मीडिया की गाड़ियां ही नजर आ रही हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES