गुरुवार, 26 मार्च 2020

भाजपा सांसद ने लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वालों सख्ती बरती जा रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार देशवासियों से घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में स्वयं उन्होंने इस व्यवस्था का पालन किया, लेकिन फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही प्रधानमंत्री मोदी अपील को भूल गए। बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन जब मास्क बांटने जसराना पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी की सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील को भूल गए। उनकी गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच सांसद और उनके साथ आए लोगों ने बांटे। न तो लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और न ही सांसद ने खुद दूरी बनाई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES