गुरुवार, 26 मार्च 2020

195 देशों में संक्रमण और 21,200 मौतें

दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 21,297 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 71 हजार 820 संक्रमित हैं। 1 लाख 14 हजार 703 मरीज ठीक भी हुए। भारत के 1.3 अरब, इटली के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में नजरबंद हैं। फ्रांस इराक में तैनात अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाएगा। आर्म्ड फोर्सेस मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह दाएश (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक) के खिलाफ हवाई अभियान जारी रखेगी। यहां 1331 लोगों की जान जा चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...