रविवार, 26 जनवरी 2020

परेड में किया गया एंटी सेटेलाइट मिसाइल और एयर डिफेंस रडार का प्रदर्शन

 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को राजपथ पर आयोजित परेड में इस बार डीआरडीओ की मिशन शक्ति की ऐंटी-सेटेलाइट मिसाइल और एयर डिफेंस टैक्टिकट कंट्रोल रडार का भी प्रदर्शन किया गया। बता दें कि इन दोनों ने ही भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। इसके बाद भारत उस खास क्लब का हिस्सा बन गया, जिसमें सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस शामिल थे।


सेटेलाइट को 'हिट टू किल' मोड में 10 सेंटीमीटर की दूरी पर नष्ट किया गया। इस दौरान सेटेलाइट और मिसाइल 11 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से एक-दूसरे की तरफ बढ़ रहे थे। सटीक तरीके से दुश्मन के सेटलाइट को मार गिराने वाली इस कॉवर्ट टेक्नॉलॉजी को विकसित करने वाला पहला देश भारत बना। खास बात है कि डीआरडीओ DRDO ने इस पूरे सिस्टम को बनाने, डिजाइन करने, इंटिग्रेट और सफलतापूर्वक परीक्षण करने में सिर्फ 2 साल का समय लिया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes