रविवार, 26 जनवरी 2020

लखनऊ: घंटाघर में पुलिस की कार्रवाई

राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कई महिलाओंं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब घंटाघर पर आरएएफ तैनात कर दी गई है। 


शनिवार को लखनऊ पुलिस ने घंटाघर से पुरुषों की भीड़ को हटाया और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के बीच से पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने पुरुषों पर एफआईआर कर मौजूद वॉलिंटियर्स को गिरफ्तार किया है। 

कार्रवाई के बाद घंटाघर पर आरएएफ तैनात कर दी गई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहीं महिलाओंं ने पुलिस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस लगातार घंटाघर के आस-पास गस्त कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...