सोमवार, 27 जनवरी 2020

कांग्रेस को सता रहा भितरघात का डर

टिकट वितरण के बाद अब रूठों को मनाने में भी कांग्रेस की सांसें फूल रही है। उम्मीदवार न बनाए जाने से अनेक नेता और उनके कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। ऐसे में पार्टी को भितरघात का खतरा भी सता रहा है, इसलिए ऐसे नेताओं-कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति पर चला जा रहा है।


70 में से दो दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। ऐसी सीटों में नरेला, तिमारपुर, बवाना, त्रिनगर, सदर बाजार, द्वारका, मटियाला, बिजवासन, नई दिल्ली, चांदनी चौक, कस्तूरबा नगर, छतरपुर, ओखला, कृष्णा नगर, रोहतास नगर, घोंडा, कोंडली मुस्तफाबाद इत्यादि सीटें प्रमुख रूप से शामिल हैं। चार सीटें बुराड़ी, उत्तम नगर, किराड़ी और पालम गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को दे दिए जाने से यहां के दावेदार और कार्यकर्ता भी नाराज हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...