रविवार, 26 जनवरी 2020

एटीएम चोरी करने का प्रयास

तावडू। नगर के चन्द्रावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित ओरिएंटल बैक ऑफ कामर्स की एटीएम को कुछ बदमाशों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक जगदीश सिंघल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 23 जनवरी की मध्यरात्रि दो बदमाश एटीएम में घुस गए, जिन्होंने मशीन को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes