सोमवार, 2 सितंबर 2019

उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर खुलासा करने वाले पत्रकार पर मुकदमा दर्ज

अहरौरा थाना क्षेत्र के सिऊर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिन पहले बच्चों को नमक-रोटी खिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार रात खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ कूट रचित तरीके से वीडियो बनाकर वायरल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिऊर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल ने षड्यंत्र कर एक पत्रकार की मदद से वीडियो बनवाकर वायरल कराया है।


पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल, पवन जायसवाल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत सीडीओ और प्रभारी बीएसए प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह कार्रवाई फोन के विवरणों व अन्य अभिलेखों की पड़ताल के बाद की गई है। प्रधान प्रतिनिधि ने जानबूझ कर सब्जी नहीं मंगवाई और मीडिया को बुलाकर वीडियो बनवा लिया। शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...