गुरुवार, 5 सितंबर 2019

LoC पर पाक सैनिकों का जमघट

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर एक और ब्रिगेड की तैनाती की है। इसके साथ ही भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। गुलाम कश्‍मीर के पुंछ इलाके के समीप कोटली सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी फौज की एक और टुकड़ी की तैनाती से सीमा पर हलचल उत्‍पन्‍न हो गई है। इस ब्रिगेड में करीब दो हजार से अधिक सैनिक हैं। उधर, पाकिस्‍तानी सेना की इस हलचल से भारतीय सेना अलर्ट हो गई है। वह एलओसी पर हो रही हलचल पर पूरी नजर बनाए हुए है। बता दें कि हाल के दिनों में लश्‍कर और जैश के आतंकी पाकिस्‍तान की फॉरवर्ड पोस्‍ट की ओर से आकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में लगे हैं। भारतीय सेना की मुस्‍तैदी से पाकिस्‍तान अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...