शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

पाकिस्‍तान को एफएटीएफ ने किया ब्‍लैक लिस्‍ट

नई दिल्‍ली, एजेंसी। टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टाक्स फोर्स (FATF) ने उसे ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया है। पाकिस्तान को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। एफएटीएफ की क्षेत्रीय इकाई एशिया पेसिफिक ग्रुप ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग पर लगाम लगा पाने में नाकाम रहने पर पाकिस्‍तान को काली सूची में डाल दिया है। यहां बता देना जरूरी है कि इससे पहले पाकिस्‍तान एफएटीएफ की ग्रे लिस्‍ट में शामिल था। वह ठोस कार्रवाई करने के बजाए दिखावे के लिए आतंकवादियों और आतंकी समूहों के खिलाफ फर्जी और कमजोर एफआइआर दर्ज कर रहा था। इसे लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की नसीहत दी थी। अमेरिका ने सख्‍त लहजे में था कि आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस और संतोषजनक कदम उठाने के बाद ही दुनिया के ज्यादातर देश फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की निगरानी सूची से बाहर निकलने में पाकिस्तान का समर्थन कर सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...