शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023
शनिवार, 2 दिसंबर 2023
शुक्रवार, 10 नवंबर 2023
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023
परेशानियों का सबब बन गए हैं सेक्टरो में बने पीजी
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 19, 20, 26, 27, 29 व् 37 में लगभग हर दूसरे घर में लड़कों अथवा लड़कियों के रहने के लिए पीजी बने हुए हैं और जो शांति से इन सेक्टर में रहना चाह रहे हैं उनके लिए खासी परेशानियों का सबब बन गए हैं।
सेक्टरों में बने पीजी की संख्या सेक्टर 19 सेक्टर 27 में सबसे ज्यादा है। ज्यादातर घर मालिकों ने अतिरिक्त कमाई का जरिया बनाकर बना लिया है व अपने-अपने घरों में पीजी खोल लिए हैं जो कि नोएडा प्राधिकरण के अनुसार अवैध है तथा घर में पीजी संचालित करना प्राधिकरण की लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन है।
इन पीजी में रहने वाले लड़के लड़कियां अक्सर सारी सारी रात सड़कों पर घूमते हुए हुड़दंग मचाते दिखाई दे जाते हैं जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है व निवासियों की शांति भी भंग हो रही है। कई बार इन सेक्टरों के निवासियों ने इन सब के बारे में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखकर अवगत भी कराया है कि उन्होंने नोएडा के सेक्टर में घर शांति से रहने के लिए लिया है ना की अश्लीलता या हुड़दंग देखने के लिए। व कई बार इन पर कार्रवाई कर बंद करने की भी मांग की है।
गुरुवार, 21 सितंबर 2023
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
जय सत्य सनातन
*
युगाब्द-५१२५*
विक्रम संवत-२०८०*
तिथि - षष्ठी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात सप्तमी*
दिनांक - 21 सितम्बर 2023*
दिन - गुरुवार*
शक संवत् - 1945*
अयन - दक्षिणायन*
ऋतु - शरद*
मास - भाद्रपद*
पक्ष - शुक्ल*
नक्षत्र - अनुराधा दोपहर 03:35 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
योग - प्रीति रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
राहु काल - दोपहर 02:04 से 03:35 तक*
सूर्योदय - 06:28*
सूर्यास्त - 06:38*
दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:53 से 05:41 तक*
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:09 से 12:57 तक*
व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी, गौरी-आवाहन*
विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
अदरक व सोंठ
*
यह तीखी, उष्ण, कफ-वातशामक एवं जठराग्निवर्धक है । यह जुकाम, खाँसी, श्वास, मंदाग्नि आदि वर्षा ऋतुजन्य अनेक तकलीफों में लाभदायी व हृदय की क्रियाशक्ति को बढ़ानेवाली है ।*
औषधि-प्रयोग
*
(१) दूध में १-२ चुटकी सोंठ मिलाकर पीना हृदय के लिए बलदायी है अथवा तज का छोटा टुकड़ा डालकर उबाला हुआ दूध पी जायें (तज का टुकड़ा खाना नहीं है) ।*
(२) ताजी छाछ में चुटकीभर सोंठ, सेंधा नमक व काली मिर्च मिलाकर पीने से आँव, मरोड़ तथा दस्त दूर होकर भोजन में रुचि बढ़ती है ।*
(३) १० मि.ली. अदरक के रस में १ चम्मच घी मिलाकर पीने से पीठ, कमर व जाँघ के दर्द में राहत मिलती है ।*
(४) अदरक के रस में सेंधा नमक या हींग मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है ।*
परम उन्नतिकारक श्रीकृष्ण-उद्धव प्रश्नोत्तरी
*
उद्धवजी भगवान श्रीकृष्ण से पूछते हैं: "दरिद्र कौन है ?"*
श्रीकृष्ण : 'जिसकी बहुत ख्वाहिशें हैं, इच्छाएँ हैं, जिसके मन में संतोष नहीं है वह दरिद्र है ।''*
"कृपण कौन है ?"*
"जिसकी इंद्रियाँ वश में नहीं हैं... इधर- उधर देखा, इधर-उधर का खाया, जैसा मन में आया किया तो वह कृपण है ।" किया हुआ निर्णय छोड़ें नहीं तो इंद्रियाँ संयमित होंगी ।*
"सच्चा मालिक कौन है ?"*
"जो दुर्गुणों से तो दूर है पर सद्गुणों में भी आसक्त नहीं है वही सच्चा मालिक है ।"*
गुरुवार विशेष
*
हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*
गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*
एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।*
फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*
गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।*
गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...

.jpg)
.jpg)

